साहेबगंज प्रखंड के 45000 घरों में बांटे जाएगें ओआरएस के पैकेट
- बाढ़ पूर्व हो रही प्रसव कराने को लेकर तैयारीयां
- विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं पर 189 आशा के साथ हो चुकी है बैठक
- कोरोना,एईएस, अनीमिया से बचाव के लिए जागरुकता फैलाने को कहा
मुजफ्फरपुर। 13 जून
लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के कारण स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रभावित न हों। सभी लोगों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती रहे, इसके लिए साहेबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ओम प्रकाश ने आशा के साथ शनिवार को बैठक की। इस बैठक में प्रखंड की 89 आशाओं ने भाग लिया। इस बैठक में अभी तक 189 आशा भाग ले चुकी हैं। दो चरणों में संपंन इस बैठक में डॉ ओम प्रकाश ने कहा कि इस संक्रमण काल में सबसे अहम है सरकार के आदेशों का पालन करते हुए स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल करना। वहीं उन्होंने कहा कि बाढ़ का समय आने वाला है इसके लिए जिला प्रशासन से सितंबर तक के गर्भवती महिलाओं की लिस्ट जिला से मांगी गयी है ताकि उनसे संपर्क कर उनका सफल प्रसव कराया जा सके। चमकी से प्रखंड को प्रभावित होने से बचाने के लिए जिला प्रशासन से पोषक क्षेत्रों के कुपोषित बच्चों की लिस्ट मांगी गयी है। वहीं प्रखंड के 45000 घरों में ओआरएस के पैकेट भी बांटे जाएगें। आशा स्वास्थ्य सेवाओं की पहली सिपाही है अत: वह अपने क्षेत्र के घरों मे जाकर प्रवासियों का पता भी लगाएगी साथ ही कोरोना से बचने के लिए लोगों को उचित सलाह भी देगी।

इसके अलावे आशा प्रवासियों को कंडोम और परिवार नियोजन के माध्यमों की सलाह भी देगीं। डॉ ओमप्रकाश ने बैठक में चर्चा करते हुए कहा कि इसी माह से बंध्याकरण भी चालू कर दिया जाएगा। जिसके लिए प्री-रजिस्ट्रेशन भी जल्द ही होगी।
आरोग्य दिवस में एक से 15 साल तक के बच्चों को उनके आयु-वर्ग के अनुसार टीके लगवाए जाएं। जिससे साइट पर ज्यादा भीड़ न हो और सामाजिक दूरी का पालन होता रहे। उन्होंने आशा को महिलाओं तथा किशोरियों मे अनीमिया की कमी के प्रति लोगों में जागरुकता के लिए भी पहल करनी है। कोरोना संक्रमण के दौर मे भी लोग स्वास्थ्य योजनाओं से लाभ पाएं यही इस बैठक का उद्देश्य है। मौके पर एमओआईसी डॉ ओम प्रकाश, बीएचएम संजय और केयर के ब्लॉक मैनेजर अमलेश समेत आशा मौजूद थीं।



Leave a Reply