BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR : तापमान बढ़ते ही SKMCH में तीन नए मरीज भर्ती, जानिए उनकी स्थिति…

गर्मी व नमी बढऩे के साथ AES के मरीज भी आने लगे हैं। शुक्रवार को तीन मरीजों में एईएस की पुष्टि हुई। इसमें राजेपुर पूर्वी चंपारण की अंजला कुमारी, मुजफ्फरपुर में पटियासा का सुधीर कुमार व जमालाबाद की प्रीति कुमारी शामिल हैं। इसके साथ आठ बच्चे वार्ड में इलाजरत हैं। चकिया के अंकित कुमार ने एईएस की जंग जीत ली। उसे स्वजनों के साथ घर भेजा गया। पीकू वार्ड में पांच तेज बुखार, तीन एईएस सहित अन्य बीमारियों के 30 बच्चे भर्ती हैं। सबका इलाज चल रहा है।

तेज बुखार के पांच नए मरीज भर्ती

शुक्रवार को तेज बुखार से पी’डि़त पांच नए बच्चों को एसकेएमसीएच के पीकू वार्ड में भर्ती किया गया है। इसमें मीनापुर टेगरांहा के मदन राय की नवजात बच्ची, महेंद्र भगत गायघाट की पुत्री काजल कुमारी, अहियापुर बैद्यनाथपुर के सगीर आलम की पुत्री फातमा नूरी, मीनापुर मधुबन के इब्राहिम का पुत्र मो.सल्लू व शिवहर डुमरी के वशी की पुत्री जन्नती खातून शामिल हैं।

48 एईएस पी’डि़तों का हुआ इलाज

एसकेएमसीएच अधीक्षक डॉ.सुनील कुमार शाही ने बताया कि तीन नए बच्चों में एईएस की पुष्टि हुई है। सबका इलाज पीकू वार्ड में हो रहा है। अभी तक इस साल 48 एईएस पी’डि़त बच्चे भर्ती हुए। इनमें एसकेएमसीएच में पांच व एक बच्चे की केजरीवाल अस्पताल में मौ’त हो गई है। 35 बच्चे स्वस्थ हो कर अपने घर चले गए हैं। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.