PATNA: बिहार में एक बार फिर से लॉकडाउन लागू होगा।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जेडीयू नेताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग में यह ऐलान किया है।उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में कोरोना के अधिक मरीज मिल रहे हैं वहां पर लॉकडाउन लागू होगा।इसके लिए उन इलाकों का चिन्हित किया जा रहा है।
सीएम नीतीश ने कहा कि भारत सरकार ने लॉकडाउन खत्म कर रही है लेकिन राज्य सरकार संक्रमण वाले इलाकों में लॉकडाउन जारी रखेगी।बिहार के कई इलाकों में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार सामने आ रही है.लिहाजा उन इलाकों में लॉकडाउन लागू होगा।सीएम नीतीश कुमार पांचवे दिन अपने आवास से वर्चुअल कांफ्रेंस कर रहे थे।वे आज अपने गृह जिला नालंदा के पार्टी नेताओं से बातचीत कर रहे थे।बता दें कि बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5807 पर पहुंच गई है.वहीं कोरोना से अब तक 34 मरीजों की मौत भी हो गई है.

जेडीयू का बड़ा दावा
राजद और कांग्रेस में बड़ी टूट होने वाली है.दोनों दलों के कई बड़े नेता और विधायक चुनाव से पहले जेडीयू में आने वाले हैं. जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने यह दावा किया है. पटना में मीडिया से बात चीत के दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के काम से प्रभावित होकर राजद और कांग्रेस का बड़ा धड़ा हमलोगों के साथ आने वाला है.
मंत्री अशोक चौधरी ने दावा किया है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले यह समीकरण स्पष्ट हो जाएगा.अशोक चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के जन्मदिन पर उनके शासन काल पर अटैक किया. उन्होंने कहा कि खुद को गरीबों का नेता बताने वाले लोग नौकरी के नाम पर अपने ही गांव के गरीब गरुबों की जमीन तक लिखवा लेते हैं.
उन्होंने कहा कि लालू यादव के 15 साल के शासन काल में बिहार के कितने डॉक्टरों का अपहरण और हत्या हुई हमलोग बकायदा इसकी सूची जारी करेंगे. क्या बिहार के नाम पत्र लिखने से लोग वो जंगलराज क्या भूल जाएंगे. ये लोग फिर से बिहार को उसी जंगलराज में ले जाना चाहते हैं लेकिन बिहार की जनता अब जान गई है और कोई चाल सफल होने वाली नहीं है.



Leave a Reply