BIHARBreaking NewsSTATE

लाॅकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था की गाड़ी अब धीरे-धीरे पटरी पर- उपमुख्यमंत्री

पटना 10.06.2020

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि दो महीने से ज्यादा के लाॅकडाउन के बाद अब अर्थव्यवस्था की गाड़ी धीरे-धीरे पटरी पर आने लगी है। अप्रैल में जहां रोजाना औसतन 135.80 करोड़ का, मई में दोगुना से ज्यादा 310.63 करोड़ का तो जून के मात्र 9 दिनों में 427.69 करोड़ का माल बाहर से बिहार में बिकने के लिए आया। इसी प्रकार कर संग्रह भी अप्रैल की तुलना में मई में तीनगुना से ज्यादा की वृद्धि हुई है।

श्री मोदी ने कहा कि अप्रैल में बाहर से 4,074 करोड़ का माल बिकने के लिए आया जिनमें मुख्य रूप से खाद्य सामग्री,दवा, चिकित्सा उपकरण व उर्वरक आदि थे तो मई में दुगुना से ज्यादा 9,630 करोड़ का माल आया जिनमें आयरन एंड स्टील, इलेक्ट्रिकल सामान, सीमेंट, कपड़ा और वाहन आदि 6568 करोड़ के थे। इस सेक्टर को निर्माण कार्य शुरू होने का लाभ मिला।

पिछले साल के अप्रैल की तुलना में इस साल अप्रैल में कर संग्रह में 81.61 फीसदी की कमी थी वहीं मई में काफी सुधार के साथ यह कमी मात्र 42.14 प्रतिशत की रही। अप्रैल 2020-21 में वाणिज्य कर, ट्रांसपोर्ट, निबंधन, खनन और भू-राजस्व से जहां 467.61 करोड़ का कर संग्रह हुआ था वहीं मई में यह करीब तीनगुना बढ़ कर 1317.72 करोड़ रहा।

अप्रैल में निबंधन से मात्र 4 करोड़ तो मई में 60.78 करोड़, ट्रांसपोर्ट में 31 करोड़ तो मई में 60 करोड़ और वाणिजय कर में 256.21 करोड़ की जगह मई में 693.90 करोड़ का संग्रह हुआ है, जो यह दर्शा रहा है कि अब अर्थव्यवस्था गति पकड़ रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.