BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में अब तक 2910 लोगों की हुई कोरोना जांच, 125 पॉजिटिव मरीजों की हुई पुष्टि…

मुजफ्फरपुर में 2910 लोगों की कोरोना जांच हुई है. जिसमें से 2569 रिपोर्ट को नेगेटिव पाया गया है. वहीं 216 रिपोर्ट अभी भी पेंडिंग हैं. हालांकि अभी मुजफ्फरपुर में कोरोना के 125 केस एक्टिव हैं. और 125 में से 37 मरीज ठीक हो गए हैं. वहीं अब तक एक मरीज की मौत हो चुकी है.

राजधानी पटना में मंगलवार को पांच नए कोरोना मरीज मिले हैं. जिसमें पटना के एसएसपी ऑफिस तक कोरोना का संक्रमण पहुंच गया है.पटना में डॉग स्क्वायड के हैंडलर को संक्र’मित पाया गया है. शख्स के बारे में बताया जा रहा है कि वह कुछ दिनों पहले ही जहानाबाद से पटना आया था. जिसके बाद उसकी जांच हुई. जिसमें उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

वहीं, पूर्णिया में मंगलवार को 53 कोरोना के मरीज मिले हैं. जिससे जिले में आंकड़ा 127 पहुंच चुका है. पूर्णिया के डीएम ने इस बात की जानकारी दी थी. उन्होंनेे कहा कि इसमें से 33 के नगर प्रखंड के हैं जबकि 17 मरीज़ श्रीनगर और 3 जलालगढ़ प्रखंड में मिले हैं. इन नए मामलों के साथ ही आंकड़ा बढ़कर 197 पहुंच गया. लगातार सैंपल जांच की प्रक्रिया चल रही है.

इधर नवादा में भी मंगलवार को कई सारे कोरोना मरीज मिलें हैं. नवादा में एक साथ 28 कोरोना मरीज मिले हैं. जिससे कुल आंकड़ा 165 हो गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.