खैराचातर के शिक्षक मनीष जयसवाल लॉकडाउन मे सुदूरवर्ती इलाकों के बच्चो के लिए बने कोरोना वॉरियर ॥
बोकारो : बोकारो जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर कसमार प्रखंड के खैराचातर निवासी शिक्षक मनीष जायसवाल इन दिनों गर्मी की छुट्टी मे लॉकडाउन में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के बच्चों को यूट्यूब के माध्यम से पढ़ाने के लिए नई-नई कोशिश में जुटे हुए हैं। शिक्षक मनीष के निरन्तर प्रयास से बच्चों को रोजाना निःशुल्क पढ़ाया जा रहा है । सरकार चाहती है कि बच्चों का जो नुकसान हुआ है, वह किसी तरह से डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पूरा हो सके। लेकिन इस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पढ़ाई करना आसान नहीं है। इसके बावजूद शिक्षक मनीष आदिवासी बाहुल्य इलाकों मे बच्चो को हिंदी भाषा के माध्यम से पढ़ाया जाना तारीफें काबिल है । बता दे कि शिक्षक मनीष जायसवाल चौड़ा गाँव मे सरकारी विद्यालय मे प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं इसके अलावे अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ कसमार प्रखण्ड मे उपाध्यक्ष के पद पर हैं ।

शिक्षक मनीष अपने निजी खर्च से ‘MANISH ONLINE CLASSES’ नाम से यूट्यूब चैनल के जरिए बच्चो को ज्ञान बांट रहे हैं, वे लगातार बच्चों के बीच अपने खुद के वीडियो बना बना कर ग्रुप में भेज रहे हैं जिससे विद्यालय सहित गाँव के अन्य बच्चे लाभ उठा रहे हैं और अपने पाठ्यक्रम के अनुसार घर बैठे ही पढ़ पा रहे हैं। शिक्षक मनीष ने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती थी आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों मे बच्चो को हिन्दी पढ़ना इसके बावजूद मैने कुछ संथाली भाषा भी सीखा फिर इंग्लिश का संथाली में ट्रांसलेट करके पढ़ाना शुरु किया.।



Leave a Reply