BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

BOKARO: बोकारो रेलवे स्टेशन में संदिग्ध अवस्था में घूमती पाई गई बच्ची…

बोकारो रेलवे स्टेशन में एक बच्ची सं’दिग्ध अवस्था में घूमती पाई गई

बोकारो : बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर से आरपीएफ के जवान ने एक 10 वर्षीय बच्ची को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाया। बच्ची से पूछताछ के दौरान आरपीएफ को संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इसकी सूचना चाइल्ड लाइन को दी गई। चाइल्ड लाइन के पर्यवेक्षक शिव कुमार पांडेय के नेतृत्व में चाइल्ड लाइन की एक टीम बोकारो स्टेशन पहुंचकर बच्ची को अपने कब्जे में लिया। चाइल्ड लाइन की नेहा कुमारी ने अपने स्तर से बच्ची से पूछताछ की।

बच्ची ने बताया कि वह सेक्टर फोर स्थित गुमला कॉलोनी में अपने दीदी व जीजा जी के साथ रहती है तथा बच्ची लोहरदगा की रहने वाली है। वह विगत एक वर्षों से दीदी के साथ रह रही थी। बच्ची ने बताया कि उसके दीदी के द्वारा मा’रपी’ट किए जाने की वजह से घर से निकल गई थी। फिलहाल बच्ची चाइल्ड लाइन के निगरानी में है। कोरोना की गंभीरता को देखते हुए बच्ची का जांच भी कराया गया है। चाइल्ड लाइन टीम के सुजीत कुमार, नेहा कुमारी, दिनेश तिवारी, सोनी कुमारी ने अहम योगदान दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.