BIHARBreaking NewsSTATE

अमित शाह की वर्चुअल रैली, बोलें- PM मोदी ने आसमान तक पहुंचाया भारत का सम्‍मान

PATNA : अमित शाह की वर्चुअल रैली की शुरुआत हो चुकी है. मंच पर सुशील मोदी, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के सहित कुल छह बड़े दिग्गज नेता मंच पर है. सुशील मोदी ने कहा की समय रहते लॉक डाउन कर लाखो लोगो की जान को गृह मंत्री ने बचा लिया. वहीँ बिहार सरकार ने 1 करोड़ 62 लाख परिवारों के खाते में 1 हजार रु अलग से भेजे हैं.

विपक्ष ट्रेन और बस भेजने का नाटक कर रहा था. हमारी सरकार ने लाखों लोगों को घर भेजा है. घड़ियाली आंसू बहाने वाले लोगो को जब 15 साल शासन का अवसर मिला तो चारा भी खा गए. बिहार के मजदूर चोर नहीं. मेहनत की रोटी खाते हैं. लेकिन जो बीएमस्ब्ल्यु पर चढ़कर और हवाई जहाज पर केक काटते हो. वो क्या गरीबो की लड़ाई लड़ेंगे. अभी ये थाली पिट रहे हैं. लेकिन जब बिहार के कार्यकर्ता 1 करोड़ घरों में मोदी कामो को ले जाएंगे तो इनका छाती फटने लगेगा. वहीँ अमित शाह ने रैली में बिहार की जनता को बधाई दी.

उन्होंने कहा की इस भूमि ने भारत का हमेशा नेतृत्व किया है. हर मौके पर बिहार ने आगे आकर विरोध किया है. जब लोकतंत्र का गला घोंटा गया तो इसी धरती से आवाज उठी है. कुछ लोगो ने थाली बजाकर हमारी वर्चुअल रैली का स्वागत किया. अमित शाह ने बिना नाम लिए तेजस्वी पर अ’टैक करते हुए कहा कि दिल्ली में बैठने की बजाए पटना से दरभंगा चले जाते.

लेकिन वह भी नही कर पाए. बीजेपी के कार्यकर्ता इन बातों से इत्तेफाक न रखें. आगे बढ़ते रहे. बिहार की जनता ने मोदी जी झोली को वोटो से भर दिया है. मोदी जी भी बिहार समेत पूर्वी भारत के लोगो के लिए मदद को आगे आये हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.