BIHARBreaking NewsSTATE

थाली बजाने के बाद तेजस्वी का अ’टैक, कहा मजदूरों की मौ’त पर जश्न मना रही है BJP और मिस गाइड कर रहे हैं नीतीश जी

पटना : आज सात जून को भारतीय जनता पार्टी वर्चुअल रैली कर रही है. इस रैली के माध्यम से गृह मंत्री अमित शाह बिहार की जनता को संबोधित करेंगे. वहीं इस दिन आरजेडी पूरे प्रदेश में गरीब अधिकार दिवस बताते हुए आज खूब थाली पीटी. तेजस्वी यादव ने राबड़ी आवास के बाहर आककर थाली पी’टकर गरीब अधिकार दिवस मनाया.

गरीबों की मौत पर जश्न मनाएगी बीजेपी
तेजस्वी यादव ने थाली बजाने के बाद उन्होंने बीजेपी पर हमला किया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी ऐसी पहली पार्टी होगी जो मजदूरों की मौत पर जश्न मनाएगी. अमित शाह और नीतीश कुमार से पूछना चाहेंगे कि क्या मजदूर चोर है,ऐसा बेहूदा चिट्टी कैसे निकली,उस चिट्टी के डीएनए में खोट है,इसी लिए हमने प्रतिकार किया है,ऐसी पार्टी मौ’त पर जश्न मनाए इसी लिए हमने यह प्रतिकार किया है.

मिस गाइड करते हैं सीएम नीतीश
तेजस्वी यादव ने कहा कि सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार के क्वारेंटीन सेंटर में रहने के लिए लोग पैरवी कर रहे हैं. इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि वो अंधे हो गए हैं. अगर उनको नहीं दिखता तो हमको समय दें हम वीडियो दिखा देंगे. विधानसभा में नीतीश जी मिस गाइड किए मास्क मत लगाओ.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.