Breaking NewsNational

COVID-19: भारत ने इटली को पीछे छोड़ा, छठे नंबर पर पहुंचा, देश में डे’थ रेट भी बढ़ा…

COVID-19: भारत ने इटली को पीछे छोड़ा | छठे नंबर पर पहुंचा, देश में डे’थ रेट भी बढ़ा |

भारत (India) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के केस 2.36 लाख से ज्यादा हो गए हैं. वह सबसे अधिक केस के मामले में इटली (Italy) को पीछे छोड़कर छठे नंबर पर आ गया है. इससे ज्यादा चिंता की बात यह है कि भारत में डेथ रेट भी बढ़ गया है.

भारत ने इटली को भले ही पीछे छोड़ दिया है, लेकिन मौत के मामले में यूरोपीय देश काफी आगे है. इटली में अब तक 33,700 से ज्यादा मौ’तें हो चुकी हैं. भारत में अब तक 6650 के करीब मौ’तें हुई हैं. हालांकि, एक्टिव केस में भारत आगे है. भारत में 1.16 लाख और इटली में 37 हजार एक्टिव केस हैं.

भारत में नए केस बढ़ने से ज्यादा चिंता की बात यह है कि देश में डेथ रेट भी बढ़ गया है. एक दिन पहले तक भारत में डेथ रेट 4 (10 लाख आबादी पर) थी. यह बढ़कर पांच हो गई है. हालांकि, दुनिया के ज्यादातर देशों के मुकाबले यह अब भी कम है. लेकिन डेथ रेट बढ़ना खतरे का संकेत है. भारत में पिछले कुछ दिन से रोजाना 200 से अधिक लोग कोविड-19 की वजह से जान गंवा रहे हैं. डेथ रेट बढ़ने का मतलब यह है कि भविष्य में यह संख्या और बढ़ सकती है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.