BIHARBreaking NewsSTATE

MUZAFFARPUR: झमाझम बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, टू’टा बारिश का रि’कॉर्ड, 7 जून तक अ’लर्ट

शुक्रवार की तड़के सुबह इलाके में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। पूरे दिन बूंदाबांदी होती रही। आसमान बादलों से पटे रहे। वहीं तेज हवाएं भी चलती रही। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। तापमान में दो डिग्री की गिरावट हुई। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। जबकि, रिकॉर्ड 16 एमएम औसतन बारिश दर्ज की गई।

इधर, मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार में 16 जून के आसपास मानसून प्रवेश करेगा। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम विभाग के अनुसार सात जून तक बारिश के आसार बने हुए हैं। इधर, बारिश ने लीची किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश के चलते शुक्रवार को लीची की तुड़ाई नहीं हो सकी। उधर, मानसून पूर्व बारिश के चलते खेतों में धान बीज गिराने वाले किसानों के लिए बारिश फायदेमंद साबित हुई है। आम व सब्जी की फसल को फायदा पहुंचा है। जबकि, लीची व मूंग के लिए बारिश नुकसानदायक साबित हुई है।


लगातार टूट रहा बारिश का रिकॉर्ड

जिले में लगातार बारिश का रिकॉर्ड टूट रहा है। शुक्रवार को जिले में 16 एमएम बारिश हुई। यह बारिश का रिकॉर्ड है। वैसे मार्च से लेकर मई तक जिले में सामान्य से काफी अधिक बारिश हुई है। जिले में एक मार्च से 31 मई तक का सामान्य वर्षापात का आंकड़ा 91 एमएम है। जबकि इस अवधि में जिले में अब तक 279.4 एमएम बारिश हो चुकी है। शुक्रवार को हुई 16 एमएम बारिश का आंकड़ा अलग है।

मार्च से मई तक का पिछले 12 साल के वर्षापात का आंकड़ा

वर्ष     वर्षापात

2008    68.5 एमएम

2009   248.3

2010   122.0

2011   197.6

2012   53.1

2013   113.3

2014   74.6

2015  109.6

2016  141.6

2017  193.4

2018  135.8

2019  38.8

2020  279.4

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.