BIHARBreaking NewsSTATE

अब श्रीकृष्ण अवतार में नजर आए तेज प्रताप यादव, श्लोक पढ़ते हुए TikTok वीडियो वायरल

नई दिल्ली. अक्सर अपने नए-नए अवतार को लेकर सुर्खियों में रहने वाले लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) लॉकडाउन (Lockdown) में वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक (TikTok) पर काफी एक्टिव हो गए हैं. तेज प्रताप यादव अक्सर टिकटॉक पर वीडियोज बनाते रहते हैं. ऐसे में उन्होंने एक नए अवतार में वीडियो बनाया है, जो तेजी से वायरल (Viral video) हो रहा है. नए अवतार में तेज प्रताप यादव श्री कृष्ण (Shri krishna) बनें हुए नजर आ रहे हैं. श्रीकृष्ण जैसी पोशाक को पहनें तेज प्रताप सिर पर मोर पंख लगाए श्लोक पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं.
वीडियो में तेज प्रताप यादव यदा यदा ही धर्मस्य श्लोक पर लिपसिंग करते नजर आ रहे हैं. खबर लिखे जाने तक इस वीडियो पर 6 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके थे. इसके अलावा 63 हजार लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं. जो भी इस वीडियो को देख रहा है अचंभित हो जा रहा है.

पहले बजाई थी बांसुरी
बता दें कि इससे पहले तेज प्रताप यादव का बांसुरी बजाते हुए वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में तेज प्रताप यादव पीले रंग की धोती, सफेद कुर्ते में बांसुरी बजाते हुए नजर आए थे. सोशल मीडिया यूजर्स को तेज प्रताप का ये वीडियो भी काफी पसंद आया था.
अक्सर लेते हैं नए अवतार
जानकारी के लिए बता दें कि तेज प्रताप यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे हैं. तेज प्रताप बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के पद पर भी रह चुके हैं. राजनीति से ज्यादा तेज प्रताप यादव अपने नए-नए अवतार के लिए सुर्खियों में रहते हैं. इससे पहले तेज प्रताप भगवान शिव और कई अवतार में नजर आ चुके हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.