BIHARBreaking NewsSTATE

SITAMARHI: BJP जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में PM मोदी के एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रेस वार्ता का किया आयोजन

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य रूप से सीतामढ़ी भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी विवेक कुमार ने प्रेस को संबोधित किया ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उपलब्धियों को बताते हुए उन्होंने कहा एक वर्ष के अंदर जम्मू कश्मीर मुद्दे का वर्षों से लंबित समस्या का अंत करते हुए विशेष राज्य के दर्जा को समाप्त किया गया ।धारा 370 ,35a को निष्क्रिय किया गया ।लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश के रूप बनाया गया ।400 वर्षों से पुराने श्री राम मंदिर मुद्दे का माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के पश्चात निर्माण कार्य आरंभ हो चुका है ।वहीं अल्पसंख्यक महिलाओं को तीन तलाक कानून के अंत से जीने का अधिकार मिला। अफगानिस्तान पाकिस्तान और बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार और अनाचार के पश्चात 2014 के दिसंबर तक आ चुके सभी हिंदू ,जैन, बौद्ध,ईसाइ को भारत में नागरिकता देने का अधिकार हेतु नागरिक संशोधन अधिनियम लागू किया गया ।कोरोना संकटकाल में माननीय प्रधानमंत्री जी ने दूरदर्शिता दिखाते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनाने का एक सफल प्रयास किया है ।भारत में पांचलाख ppe किट का निर्माण प्रतिदिन हो रहा है ।

N15मास्क बन रहा है। भेंडी लेटर का निर्माण भी भारत में हो रहा है। इस प्रकार भारत स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आत्मनिर्भर बन रहा है।आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार के वित्त मंत्रालय के द्वारा बीस लाख करोड़ रुपए की आर्थिक पैकेज की घोषणा स्वागत योग्य है ।जिसमें किसान छोटे व्यापारी ,जन धन योजना के महिला खाता धारी ,उज्जवला योजना के महिला ,गरीब कल्याण योजना के राशन कार्ड धारियों को अनाज और ₹1000 सहयोग राशि काफी महत्वपूर्ण रही है ।भारत देश की जनता की आकांक्षाओं को पुर्ति करते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत के राह पर चल रहा है ।भारत ने 100 से अधिक देशों को भारत से बचाव के लिए दवा देने का कार्य किया है।जिसके लिए विश्व के देश भारत को धन्यवाद दे रहा है ।
भारतीय जनता पार्टी वर्चुअल रैली के माध्यम से 7 जून को माननीय अमित शाह जी का संबोधन सभी विधानसभा के मंडल टीम और शक्ति केंद्र के बीच मोबाइल टेलीविजन के माध्यम से सुनेंगे। वर्तमान समय में सूचना और प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करते हुए वर्चुअल रैली के माध्यम से जन जागरूकता और जन संवाद स्थापित किया जाएगा ।
आज के प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश चंद्र झा ,जिला महामंत्री अरुण कुमार गोप ,आशुतोष कुशवाहा ,जिला मीडिया प्रभारी आग्नेय कुमार और सुजीत चौधरी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.