BIHARBreaking NewsSTATE

BreakingNews: बिहार में मिले 99 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 4551…

PATNA : बिहार में जानलेवा कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है. इस वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हर दिन भारी मात्रा में इजाफा हो रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में 99 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में आंकड़ा 4551 हो गया है. इसके साथ ही राज्य में अबतक 28 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है.

बिहार में अब तक 4551 पॉजिटिव मामले
राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 99 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 4551 हो गई है. बिहार के पटना, मधेपुरा, खगड़िया, बेगूसराय और रोहतास ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकड़े की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग के तरफ से जारी किए आंकड़े के अनुसार शिवहर से 7, भागलपुर से 10, बांका से 1, सीवान से 1, बक्सर से 1, मुंगेर से 1, भोजपुर से 5, गोपालगंज से 2, रोहतास से 12, खगड़िया से 4, नवादा से 6, जहानाबाद से 3, कटिहार से 11, नालंदा से 6, पूर्णिया से 1, अररिया से 5, किशनगंज से 2, समस्तीपुर से 10, दरभंगा से 4, लखिसराय से 4 और शेखपुरा से 1 नए मामले सामने आए हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.