BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर समेत बिहार के कई जिलों में मौसम विभाग का अ’लर्ट, तेज आंधी-बारिश के साथ व’ज्रपात की संभावना…

PATNA: मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है. तेज आंधी के साथ बारिश और व’ज्रपात होने की भी संभावना है. इसको लेकर विभाग ने यलो ए’लर्ट जारी किया है.

इन जिलों को लेकर अ’लर्ट

मौसम विभाग के अनुसार से अरवल, जहानाबाद, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पटना और समस्तीपुर में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही 40-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है. हांलाकि पटना में गुरुवार रात से ही बारिश हो रही है. 

निसर्ग का बिहार पर असर

चक्रवाती तूफान निसर्ग का असर बिहार में दिखने लगा है. पटना समेत कई जिलों में बारिश हुई. कही पर बारिश तेज तो कही पर हल्की हुई है. तूफान की वजह से बिहार से झारखंड तक ट्रफ लाइन बन गई है. इसके कारण बिहार के ज्यादातर जिलों में गुरुवार को सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है. निसर्ग तूफान के असर को देखते हुए मौसम विभाग ने पटना सहित बिहार के सभी जिलों में 5 जून को यलो अ:लर्ट जारी किया है. बिहार, झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ के ऊपरी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.