BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

#BOKARO: पेंटकोस्टा असेंबली स्कूल ने मुख्यमंत्री आ’पदा राहत कोष में दिया 1 लाख 35 हज़ार रुपये

पेंटकोस्टा असेंबली स्कूलने मुख्यमंत्री आ’पदा राहत कोष में दिया एक लाख पैतीस हजार रुपये

बोकारो : वैश्विक महामा’री कोविड-19 के खिलाफ ल’ड़ाई में राज्य सरकार के सहयोग हेतु पेंटकोस्टा असेंबली स्कूल सेक्टर-12, बोकारो ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में ₹1,35,000 की राशि प्रदान की है। यह राशि स्कूल के निदेशक डॉ धुर्व नारायण प्रसाद एवं प्राचार्या डॉ करुणा प्रसाद ने चेक के माध्यम से अपर समाहर्ता श्री विजय कुमार गुप्ता को प्रदान की। अपर समाहर्ता ने पेंटकोस्टा असेंबली स्कूल प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि पेंटकोस्टा असेंबली स्कूल अपनी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाता है, स्कूल में बच्चों को नैतिक तथा सामाजिक शिक्षा भी प्रदान की जाती है। इस स्कूल के छात्र-छात्रा पूरे देश में मानव सेवा भाव से कार्य कर रहे हैं।

संकट के इस घड़ी में स्कूल प्रबंधन ने जिस प्रकार से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में योगदान दिया है। वह मानव सेवा के लिए बहुमूल्य है। मौके पर स्कूल के प्राचार्या डॉ करुणा प्रसाद ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु राज्य सरकार व जिला प्रशासन को हर संभव मदद पेंटकोस्टा असेंबली स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रदान किया जाएगा। मानव मूल्यों को ध्यान में रखते हुए वर्तमान समय में देश का हर नागरिक एक समान है तथा उसे समान उपचार, स्वास्थ्य लाभ मिले इस दिशा में स्कूल प्रबंधन लगातार प्रयासरत है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.