BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: नगर निगम के पार्षदों ने महापौर के खि’लाफ खोला मोर्चा, इस्तीफा नहीं देने पर आं’दोलन की चे’तावनी…

करोड़ों रुपये के आटो टिपर खरीद घो’टाला में फंसे महापौर सुरेश कुमार पर मु’कदमा चलाने की अनुमति मिलने के बाद एक दर्जन वार्ड पार्षदों ने उनसे नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की है। बुधवार को पुरानी बाजार स्थित एक विवाह भवन में बैठक कर पार्षदों ने कहा कि घोटाला में महापौर की संलिप्तता से नगर निगम की बद’नामी हुई है।

शहर का विकास नहीं हो पा रहा

आरोपित महापौर के साथ काम करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। महापौर की हरकत से शहर का विकास नहीं पाया। उनके नेतृत्व में नगर निगम एक कदम आगे नहीं बढ़ पाया है। जबकि नगर विकास एवं आवास मंत्री शहर के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनके द्वारा लाए गए विकास योजनाओं की राह में महापौर अड़ंगा लगाते रहते हैं जिससे योजनाओं का लाभ शहरवासियों तक नहीं पहुंच पा रहा है।

अधिकारी निगम का काम नहीं कर पा रहे
नगर आयुक्त द्वारा उठाए गए हर कदम में अड़ंगा लगाते हैं जिससे कोई भी अधिकारी निगम का काम ठीक से नहीं कर पाता। बैठक में वार्ड 23 के पार्षद राकेश कुमार सिन्हा उर्फ पप्पू, वार्ड 24 की पार्षद शोभा देवी, वार्ड 20 के पार्षद संजय कुमार केजरीवाल, वार्ड 44 के पार्षद शेरु अहमद, वार्ड 39 की पार्षद मंजू देवी, वार्ड 49 की पार्षद नीलम गुप्ता, वार्ड 41 की पार्षद सीमा झा, वार्ड 15 की पार्षद अंजू कुमारी, वार्ड 38 की पार्षद शबाना परवीन, वार्ड 6 की पार्षद शशि देवी, पूर्व पार्षद विजय झा, पूर्व पार्षद इकबाल कुरैशी, पूर्व पार्षद त्रिभुवन राय आदि ने भाग लिया।
गिर’फ्तारी की मांग

बैठक में पार्षदों ने प्रस्ताव पारित कर सरकार से घो’टाला के आ’रोपी महापौर को पद से हटाने एवं निगरानी विभाग से उनकी गिर’फ्तारी की मांग की है। पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि महापौर इस्तीफा नहीं देते एवं सरकार घोटाले में संलिप्त महापौर समेत सभी अधिकारियों के खिलाफ सख्त का’र्रवाई नहीं करती तो वे आंदो’लन करने को बा’ध्य होंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.