नई दिल्ली. देश में 2 महीने से भी ज्यादा वक्त के बाद 8 जून से रेस्टोरेंट्स खोलने (Restaurants Open Soon) की इज़ाजत मिल गई है. लेकिन अबकी बार जब आप खाना खाने बाहर जाएंगे तो आपको सबकुछ अलग दिखेगा. बैठने की जगह से लेकर किचन तक. इसके लिए बड़े फाइव स्टार रेस्टोरेंट अपनी तैयारी कर भी चुके हैं. लगभग सभी बड़े रेस्टोरेंट ने कॉन्टेक्टलेस (Restaurants Change after Lockdown) या कम से कम कॉन्टेक्ट से साथ खाना परोसने का फैसला लिया है. ROSEATE HOTELS N RESORTS के सीईओ कुश कपूर बताते हैं कि हमने पहली बार यह सिस्टम भारत में लॉन्च किया है. आप अपने मोबाइल से किचन की सारी तस्वीर देख सकते हैं. आप खुद देख सकते हैं कि खाना कैसे बनाया जा रहा है और हाईजिन का कैसे खयाल रखा जा रहा है.
ऑनलाइन ऑर्डर-रेस्टोरेंट में आने के बाद आपको वेटर से ऑर्डर के जिए संपर्क ना करना पड़े इसलिए बड़े रेस्टोरेंट पहले से ही ऑर्डर ले रहे हैं. सभी बड़े रेस्टोरेंट डिजिटल बुकिंग को बढ़ावा दे रहे हैं . ऑर्डर से लेकर पेमेंट तक सबकुछ आपके मोबाइल पर है .

हाइजिन सभी बड़े रेस्टेरेंट ने अपने यहां हाइजिन के खास प्रोटोकॉल बनाए हैं. खास तौर पर शेफ तो चीफ हाईजिन ऑफिसर भी बनाया गया है. हर कुक और कर्मचारियों के लिए समय समय पर हाथ धोना और मास्क पहनना अनिवार्य है. सिर्फ इतना ही कर्चारियों के बीच आपस में सोशल डिस्टेंसिंग भी रखी गई है.
सीटिंग अरेंजमेंट आपको तमाम बड़े रेस्टेरेंट में अक टेबल छोड़ कर ही जगह मिलेगी. एक टोबल पर दो से ज्यादा लोग भी नहीं बैठ सकेंगे.



Leave a Reply