BIHARBreaking NewsSTATE

BreakingNews: स्कूल-कोचिंग और शिक्षण संस्थान खोलने की तैयारी में नीतीश सरकार, शिक्षा विभाग ने जिलों से मांगी रिपोर्ट…

PATNA : देश में लॉकडाउन खत्म होने के बाद नीतीश सरकार बड़े फैसले की तरफ आगे बढ़ रही है. राज्य के स्कूलों कोचिंग संस्थानों और अन्य शिक्षण संस्थानों को खोलने की दिशा में नीतीश सरकार ने बड़ी पहल की है. शिक्षा विभाग की तरफ से राज्य के सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह स्कूल कोचिंग और शिक्षण संस्थानों को खोले जाने के संबंध में फीडबैक दें.

शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के डीईओ को निर्देश दिया है कि वह पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं उनके अभिभावकों शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों से इस बात पर फीडबैक ले कि कोरोना संक्रमण के फैलाव के बीच शिक्षण संस्थान खोले जाएं या नहीं. सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को कुल 9 बिंदुओं पर परामर्श लेने को कहा गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.