BIHARBreaking NewsMADHUBANISTATE

मनरेगा मजदूर कर रहे सोशल डिस्टेंस का पालन- रामानुज

मनरेगा मजदूर कर रहे सोशल डिस्टेंस का पालन-रामानुज

संवाद सूत्र, धरहरा(मुंगेर)। धरहरा प्रखंड में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यो का प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज कुमार ने निरीक्षण किया। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज कुमार ने धरहरा प्रखंड के इटवा पंचायत के गंगटा आहार की खुदाई सहित अन्य योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सोशल डिस्टेंस का पालन करने के साथ ही आवश्यक निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज कुमार ने बताया कि मनरेगा कार्य में लगे मजदूरों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक कर कार्य किया जा रहा है।

जिसमें मजदूर नियमित रूप से सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखकर 2 मीटर की दूरी बनाते हुए आहार खोदने का कार्य कर रहे हैं। मनरेगा अधिकारियों द्वारा निगरानी की जा रही है और कोरोना से सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखकर समय-समय पर मजदूरों को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रत्येक साइट पर हाथ धोने के लिए हैंड वाश और पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से की गई। निरीक्षण में सहायक अभियंता विनोद कुमार सिन्हा, कनीय अभियंता रणवीर कुमार, पंचायत रोजगार सेवक कमलेश कुमार, जीविका दीदी रूना देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.