आरडीएस कॉलेज का नैक मूल्यांकन सितंबर में होगा। इसके लिए कॉलेज स्तर पर छात्रों को मिलने वाली तमाम सुविधाओं को पूरा कर लिया है। कॉलेज की ओर से एसएसआर तैयार की जा रही है। इस महीने के अंत तक इसे नैक की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। सितंबर में आरडीएस कॉलेज का नैक पूरा हो जाएगा।
प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि एक कॉलेज को जो चाहिए और छात्रों की सुविधाओं के लिए जितने संसाधन चाहिए, उसे पूरा कर लिया गया है। कॉलेज में 70 कंप्यूटर वाला लैब, आठ स्मार्ट क्लास रूम, मॉडर्न लैब, लाइब्रेरी के साथ अतिरिक्त स्टडी रूम, नई लाइब्रेरी, ई-लाइब्रेरी की सुविधा है। छात्रों के लिए बेहतर इंडोर स्टेडियम तैयार कर लिया गया है.

इसमें एक साथ कई खेल छात्रों के हो सकते हैं। सेमिनार हॉल के अलावा ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस हॉल भी बन कर तैयार है।
प्राचार्य ने कहा कि शिक्षकों की संख्या भी पहले से बढ़ गई है। अब कॉलेज को बेहतर ग्रेड हासिल हो सकता है। कॉलेज की ओर से इस बंदी में भी आईक्यूएसी सेल की बैठक चल रही है। इस महीने के अंत एसएसआर (सेल्फ स्टडी रिपोर्ट) अपलोड होगा। इसके बाद नैक स्टूडेंट सटिसफेक्शन सर्वे करेगा। अगस्त के अंत या सितंबर की शुरुआत तक कॉलेज का नैक मूल्यांकन पूरा हो जाएगा। बता दें कि आरडीएस कॉलेज बीआरए बिहार विवि का नैक मूल्यांकन वाला पहला कॉलेज है। अब दूसरे फेज का मूल्यांकन होना है।
Input:- Hindustan



Leave a Reply