BIHARBreaking NewsSITAMARHISTATE

SITAMARHI: जिले के सभी क्वॉरेंटाइन सेंटरों में चलाया जा रहा हैंड वाशिंग अभियान…

ब्रेकिंग न्यूज़ सीतामढ़ी समाचार

जिले के सभी क्वॉरेंटाइन सेंटरों में चलाया जा रहा है हैंड वाशिंग अभियान।
जिले में अन्य राज्यों से लौटे प्रवासी श्रमिकों के लिए लगातार हैंडवाशिंग अभियान आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके तहत कोरोनोवायरस संक्रमण के प्रसार से बचाने के लिए हैंडवाशिंग की उचित तकनीकों के बारे पूरी जानकारी दी जा रही है। डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि
कोरवावायरस के खिलाफ लड़ने में हैंडवाशिंग एक महत्वपूर्ण हथियार है। साबुन और पानी के साथ बार-बार हाथ धोने की आवश्यकता और लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
डीएम ने कहा कि अन्य राज्यों से लौटने वाले लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए जिले भर में 1224 क्वारेन्टीन केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिला स्वच्छता टीम, टीम स्वच्छ भारत और पिरामल फाउंडेशन द्वारा समस्त गतिविधियों की देखरेख की जा रही है।वर्तमान में, 16,478 व्यक्तियों को विभिन्न केंद्रों में रखा गया है। राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में उनमें से प्रत्येक को कपड़े का एक सेट (पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग), धोने और स्नान करने के लिए आवश्यक वस्तुओं की एक किट दिया है।

एक बाल्टी, मग, हाथ सेनिटाइज़र, सैनिटरी नैपकिन , फेस मास्क, नहाने के साबुन, शैम्पू, टूथब्रश, टूथपेस्ट, कपड़े धोने के लिए साबुन, हेयर ऑयल, मच्छरदानी, बेडशीट, साथ ही प्लेट और ग्लास दिया जाता है। । इसके अतिरिक्त, प्रत्येक 2-3 व्यक्तियों के लिए सभी केंद्रों में एक शौचालय इकाई एवम पीने के पानी का भी व्यवस्था है।दो व्यक्तियों को एक कमरे में रखा गया है और उन्हें उचित सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है।डीएम ने कहा
की जिला प्रशासन को उम्मीद है कि प्रवासी श्रमिकों का क्वारेन्टीन सेन्टर में रहना आरामदायक होगा और वे अपने घरों या काम के स्थानों पर जाने से पहले एक आरामदायक एवम यादगार अवधि के रूप में इसे याद रखेगें।

संवाद सूत्र : रामशरणागत मिश्रजानीपुर से

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.