BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

BOKARO: पर्वतपुर कोल ब्लॉक के हस्तांतरण को लेकर उपायुक्त ने सेल तथा बीसीसीएल प्रबंधकों के साथ की बैठक

बोकारो
: चंदनकियारी प्रखंड में स्थित पर्वतपुर कोल माइंस में कोल ब्लॉक के हस्तांतरण को लेकर आज दिनांक 2 जून 2020 को उपायुक्त बोकारो श्री मुकेश कुमार की अध्यक्षता में बीएसएल(सेल) तथा बीसीसीएल के प्रबंधकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के माध्यम से यह निर्णय लिया गया कि पर्वतपुर कोल माइंस के कोल ब्लॉक्स का हस्तांतरण सेल से बीसीसीएल को आगामी 5 जुलाई तक पूर्ण कर लिया जाएगा। बीसीसीएल के सीएमडी श्री पीएम प्रसाद ने बताया कि उपायुक्त की मध्यस्था के बाद बीसीसीएल जल्द ही पर्वतपुर कॉल्स ब्लॉक का हस्तांतरण हेतु सारी प्रक्रियाएं बीएसएल (सेल) के साथ मिलकर पूरा कर लेगा।

आगामी 5 जुलाई तक जिला प्रशासन बोकारो के सहयोग से कोल ब्लॉक के हस्तांतरण हेतु सारी कागजी कार्रवाई करते हुए कोयले का उठाओ किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि सरकारी परिसंपत्तियों का सही तरीके से इस्तेमाल हो इसलिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सेल तथा बीसीसीएल प्रबंधन के साथ है। खनिज संपदाओं का देश के निर्माण में इस्तेमाल हो इस दिशा में सेल तथा बीसीसीएल के बीच जिला प्रशासन की ओर से बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में अपर समाहर्ता श्री विजय कुमार गुप्ता, बोकारो इस्पात संयंत्र के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी श्री अरविंद कुमार, सीएमडी, बीसीसीएल श्री पीएम प्रसाद, जीएम बीसीसीएल श्री जीएल साहा, जिला खनन पदाधिकारी श्री गोपाल दास, अंचल अधिकारी चंदनक्यारी श्री मनोज कुमार, जीएम (आई सी) बीएसएल श्री डीके बसु सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.