BIHARBreaking NewsSTATE

BreakingNews: अभी-अभी बिहार में कोरोना से 24वीं मौ’त, इलाज के दौरान मरीज ने तो’ड़ा द’म

PATNA : बिहार में कोविड-19 का बढ़ता सं’क्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई इस वक्त एक ताजा अपडेट सामने आई है. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में कोरोना के कारण एक और व्यक्ति की मौ’त हो गई है. इसके साथ ही बिहार में कोरोना से म’रने वालों का आंकड़ा अब 24 हो गया है.

सीतामढ़ी में 2 की मौ’त
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा आंकड़ा जारी किया गया है. इस आकंड़े के मुताबिक राज्य में एक और व्यक्ति की मौत हो गई है. इला’ज के दौरान इस मरीज की मौ’त हुई है. विभाग ने बताया कि सीतामढ़ी के रहने वाले एक व्यक्तियों की मौत हुई है. इसके साथ ही इस जिले में म’रने वालों का आंकड़ा 2 हो गया है. इस जिले से अब तक कुल 49 मामले सामने आये हैं. जिसमें से 8 लोग ठीक हो चुके हैं. जबकि 2 लोगों की मौ’त हो चुकी है.

बिहार में अब तक 24 की मौ’त
बिहार में अब तक कोरोना से 24 लोगों की मौ’त हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक सीतामढ़ी के रहने वाले एक वयक्ति की मौ’त हुई है. खगड़िया में अब तक सबसे ज्यादा 3 लोगों की मौ’त हुई है. इसके अलावा बिहार में पटना, सीतामढ़ी, सीवान, बेगूसराय, भोजपुर और वैशाली के रहने वाले दो-दो मरीजों की मौ’त हो गई है. इसके अलावा भागलपुर, मधेपुरा, जहानाबद, नालंदा, समस्तीपुर, मुंगेर, मोतिहारी, सारण (छपरा) और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीजों की मौ’त हो चुकी है.

बिहार में अब तक 4049 पॉजिटिव मामले
बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. कोरोना से जुड़ी हुई मंगलवार को पहला ताजा अपडेट सामने आया. इस नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 104 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 4049 हो गई है. बिहार के पटना, बेगूसराय और रोहतास ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना आंकड़े की डबल सेंचुरी पूरी हो चुकी है.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी इस ताजा आंकड़े के मुताबिक 104 नए मरीज मिले हैं. इसके साथ ही बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 4049 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पटना जिले से 6, भागलपुर से 7, खगड़िया से 3, पूर्णिया से 19, गया से 3, सुपौल से 2, बक्सर से एक, सारण से 2, बेगूसराय से एक, गोपालगंज से 2, मुंगेर से एक, शिवहर से एक, अररिया से 12, किशनगंज से 4, मधेपुरा से 8, शेखपुरा से 6, लखीसराय से 18, समस्तीपुर से 6, जमुई से एक और बेगूसराय जिले से एक मामला सामने आया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.