BIHARBreaking NewsMOTIHARISTATE

MOTIHARI: लॉकडाउन में डीलर का दिल आ गया बार डांसर पर, चौकी पर ही करवा दिया नाच…

मोतिहारी : लॉकडाउन के बीच मोतिहारी में नाच वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक डिलर ने पोते के जन्मदिन पर दरियादिली दिखाते हुए लॉकडाउन को ठेंगे पर रख दिया नाच का आयोजन करवा डाला.

खबर के मुताबिक पोते के जन्मदिन के पार्टी के शुभ अवसर पर आर्केस्ट्रा करवाना लेकिन डीलर साहब को महंगा पड़ा गया. पुलिस ने डीलर को किया गिरफ्तार कर लिया है. मामला पूर्वी चंपारण जिला के कल्याणपुर थाना इलाके के सिसवा खरार पंचायत के यमुनापुर गांव का है.

यहां डीलर ध्रुव प्रसाद यादव अपने पोते के जन्मदिन के पार्टी के अवसर पर सरकार के वह सारे नियम कानून को ताक पर रखकर सैकड़ों भीड़ जुटाकर अश्लील गाने पर आर्केस्ट्रा नाच करवा डाला.नाच वाला वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और डीलर को गिरफ्तार कर लिया.

Input: News4nation

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.