BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: समलैंगिक शादी की अनुमति मांगने पुलिस स्टेशन पहुंची 2 नाबालिग लड़की, बोली- एक दूसरे के बिना जी नहीं सकते

MUZAFFARPUR:  दो नाबालिग लड़की मुजफ्फरपुर एसएसपी ऑफिस पहुंची और समलैंगिक शादी करने की अनुमति मांगने लगी. लड़कियों की बात सुन सभी है’रान हो गए. लड़कियों ने बोला कि अगर हमलोगों की शादी नहीं हुई तो हम दोनों जी नहीं सकते.

दोनों अलग-अलग समुदाय की है लड़कियां

दोनों लड़कियों के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों कुढ़नी थाना क्षेत्र की रहने वाली है. वह अलग-अलग समुदाय की है. दोनों शादी करना चाहती है. एक लड़की ने पैंट शर्ट पहनी हुई थी तो दूसरी लड़की की कपड़े में थी. दोनों की जिद के आगे पुलिस भी परे’शान हो गई. दोनों को महिला थाना भेजा गया.

दोनों के परिजनों को बुलाया गया

एसएसपी ने जयंत कांत ने कहा कि दोनों लड़कियों के परिजनों को बुलाया गया है. दोनों के लड़कियों की उम्र 18 साल से कम है. दोनों के परिजनों को सर्टिफिकेट दिखाने को बोला गया है. अगर उम्र कम हुआ तो दोनों के परिजनों को सौंप दिया जाएगा. अगर उम्र शादी की हुई तो समलैंगिक विवाह की अनुमति के संबंध  कानूनी प्रावधान को देखने के बाद आदेश दिया जाएगा. दोनों लड़कियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.