BIHARBreaking NewsCRIMESTATE

साली से शादी करने के चक्कर में जीजा ने अपने ही साढ़ू की जान का कर दिया था सौदा

एक साली के उपर दो-दो जीजा फिदा थे. साली को दोनों जीजा अपना बनाना चाहते थे. उससे शादी करना चाहते थे. लेकिन बड़े जीजा को अपने मंझले साढ़ू की मंशा के बारे में पता चल गया. फिर क्या था, रास्ते में रोड़ा बन रहे मंझले साढ़ू को बड़े जीजा ने हटाने की तैयारी कर ली. अपने साढ़ू की ह’त्या करने की सुपारी अ’पराधियों को दे दी. इसके बाद ही 27 मई को पुनपुन थाना के तहत पोठही में पिंटू नाम के युवक की गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी गई. इस वारदात को बाइक से आए दो अप’राधियों ने अंजाम दिया था.

अ’पराधियों ने पिंटू के क’नपट्टी में गो’ली मा’री थी. इस कारण उसकी मौक पर ही मौ’त हो गई थी. शुरुआत में पुलिस ने अज्ञात अप’राधियों के खि’लाफ एफआईआर दर्ज की थी. लेकिन पटना के एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा वारदात के पिछे की असलियत जानना चाहते थे. इसलिए पूरे मामले की जांच और अपराधियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की जिम्मेवारी पटना के सिटी एसपी ईस्ट जितेंद्र कुमार और उनकी टीम को दी गई. पुलिस टीम ने गहन तरीके से इस केस की जांच की. इसके बाद जो असलियत सामने आई, उसने हर किसी को है’रान कर दिया.

परसा बाजार इलाके का रहने वाला रौशन कुमार मौ’त के घाट उतारे गए पिंटू का बड़ा साढ़ू था. इन दोनों की शादी जिस घर में हुई थी, वहां 4 बहने हैं. पहली बहन से रौशन की और दूसरी बहन से पिंटू की शादी हुई थी. तीसरे नंबर की बहन पर इन एक-एक कर रौशन और पिंटू का दिल आ गया. साली के साथ पहले रौशन का संबंध बना. वो साली से शादी करना चाहता था. लेकिन हाल के दिनों में साली और पिंटू के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी. जिसे रौशन बर्दाश्त नहीं कर पाया. इसके बाद ही रौशन ने अपने दोस्त पवन को सारी बात बताई. फिर धर्मवीर और विशाल को रुपए देकर पिंटू की हत्या के लिए हायर किया गया.

एसएसपी के अनुसार ह’त्या की प्लानिंग रचने वाले रौशन, उसके दोस्त पवन और गो’ली मा’रने वाले दोनों अप’राधियों समेत 4 लोगों को गि’रफ्तार कर लिया गया है. इनके पास से वा’रदात में इस्तेमाल किया गया देशी पि’स्टल, दो मैगजीन, 7 गो’ली, वार’दात के लिए इस्तेमाल किया गया बाइक और 4 मोबाइल बरामद किया गया है. एसएसपी के अनुसार पूछताछ में साली ने भी असलियत बता दी है और वो सरकारी गवाह बनने के लिए भी तैयार हो गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.