BIHARBreaking NewsSTATE

अनलाॅकडाउन-1 में घर से बाहर निकलने पर सभी को मास्क पहना अनिवार्य- उपमुख्यमंत्री

पटना 01.06.2020

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 4 फेज के लाॅकडाउन के बाद अनलाॅकडाउन-1 में बाजार, दुकानें, परिवहन आदि को खोल दिया गया है, ऐसे में और ज्यादा एहतियात व सतर्कतता बरतने की जरूरत है। राज्य सरकार ने घर से बाहर निकलने, सार्वजनिक स्थानों व परिवहन आदि के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में पंचायतें पंचम राज्य वित्त आयोग द्वारा प्रावधानित 160 करोड़ रुपये की राशि से सभी ग्रामीण परिवारों को एक साबुन व 4 मास्क उपलब्ध कराएं। करीब 20 दिन पहले निर्गत आदेश के बावजूद अब तक सभी ग्रामीण परिवारों को साबुन व मास्क उपलब्ध नहीं कराया जा सका है।

सभी पंचायतों के मुखिया से अपील करते हुए कहा कि प्रदत राशि का सदुपयोग करते हुए प्रत्येक ग्रामीण परिवार के लिए अधिकतम 20-20 रु. कीमत की एक साबुन व 4 मास्क अधिकतम 100 रु. खर्च कर वितरण वार्ड सदस्यों के माध्यम से सुनिश्चित करें और इसका पंजी भी संधारित कराएं।

मास्क की खरीद के लिए जीविका समूह व खादी भंडार को प्राथमिकता दें और यदि पर्याप्त संख्या में मास्क उपलब्ध नहीं हो तो स्थानीय स्तर पर सूती कपड़े का मास्क तैयार करायें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर दं’ड का प्रावधान है,इसके लिए सभी को जागरूक करें।

श्री मोदी ने कहा कि ब्लाॅक क्वरंटाइन सेंटरों में 12.71 लाख लोगों ने निबंधन कराया है जिसमें से 8 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इन सभी लोगों के लिए मास्क पहनना और ज्यादा जरूरी है। जिनके पास अभी मास्क उपलब्ध नहीं है वे गमछा, रूमाल व तौलिया आदि से अपना मुंह ढकें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.