अहियापुर में कंटेनमेंट जोन बनने के बाद एसकेएमसीएच में स्क्रीनिंग व जांच की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है। वहीं, कंटेनमेंट जोन वाले गांवों व मोहल्लों में स्क्रीनिंग के साथ कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए विशेष टीम काम रही है। रविवार शाम पांच बजे तक सौ परिवारों की स्क्रीनिंग की गयी। वहीं, 41 संदिग्धों का मेडिकल टीम सैंपल लिया।
उधर, स्वास्थ्य विभाग के पटना मुख्यालय के वरीय अधिकारी एसकेएमसीएच में नजर रखे हुए हैं। हर दिन यहां के सैंपलों की पॉजिटिव व निगेटिव रिपोर्ट ली जा रही है। अब तक एसकेएमसीएच के एक दर्जन डॉक्टर सहित 40 से अधिक कर्मियों की लैब जांच पूरी हो गयी है।

इनमें सभी निगेटिव मिले हैं। एक जूनियर व एक नर्स पॉजिटिव हुई है।
अधीक्षक डॉ. एसके शाही ने बताया कि एसकेएमसीएच में जांच व स्क्रीनिंग हो रही है। काफी संख्या में डॉक्टर, नर्सों व अन्य स्टाफों ने जांच करायी है। रिपोर्ट आ रही है। उसके आधार पर इनकी सूची बन रही है। इधर, मेडिकल के एक विंग में कार्यरत आधा दर्जन कर्मियों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। ये सभी आउटसोर्स से बहाल है।
वहीं, सीएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में गहन मॉनिटरिंग शुरू हो गयी है। सैंपल लेने के लिए अलग टीम तैनात हो गयी है। सैंपल लेने का काम शुरू हो गया है। दूसरी ओर भारत सरकार के नए प्रावधान के अनुसार पॉजिटिव होने पर एसकेएमसीएच के डॉक्टर व नर्स होम क्वारंटाइन रह सकते हैं, लेकिन इसके लिए इनको शपथ पत्र देना होगा। यह सुनिश्चित करना होगा कि घर पर ही अपने से बचाव का काम करेंगे। आवश्यकता होने पर तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना देकर कोरोना केयर में इलाज के लिए जा सकते हैं। इससे पहले डॉक्टरों के कहने पर प्राचार्य ने एसकेएमसीएच के अतिथि गृह में इनके रहने की व्यवस्था करायी थी।
Input: The Bihar News





Leave a Reply