न’क्सलियों के साथ मु’ठभेड़ मे डीएसपी के बॉडीगार्ड शहीद॥
चाईबास : चाईबासा जिले के पोड़ाहाट जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान ग्रामीणों से पूछताछ कर रहे जवानों पर नक्सलियों ने छिपकर गोलियां बरसानी शुरू कर दी. फायरिंग में चक्रधरपुर डीएसपी के बॉडीगार्ड लखीन्द्र मुंडा शहीद हो गये. इस गोलीबारी में एक ग्रामीण की भी मौ’त हो गई है. कराईकेला थाना के जोनो गांव एएसपी अभियान और चक्रधरपुर डीएसपी सर्च ऑप’रेशन के लिए गये थे.

गांव में एएसपी व डीएसपी पर निशाना साध माओवादियों ने एक घर से फायरिंग की, जिसमें दोनों पुलिस अधिकारी बाल-बाल बच गये, मगर डीएसपी के बॉडीगार्ड शहीद हो गये. सुरक्षा बल के जवानों ने पूरे गांव को घेर लिया है. गांव में सर्च ऑपरेशन जारी है. एसपी इंद्रजीत महथा ने पूरे घटना की जानकारी दी.





Leave a Reply