बोकारो : बोकारो विधायक बिरंची नारायण उप शहर चास के गुजरात कॉलोनी निवासी ने चंद्र भूषण कुमार जी द्वारा लिखित पुस्तक भैया जी है घर पर है का विमोचन करते हुए कहा पुस्तक ज्ञान की कुंजी है, इसकी सहायता से मानव कहां से कहां पहुंच जाता है।
चंद्र भूषण कुमार लिखित पुस्तक भैया जी है घर पर है का विमोचन करने के बाद कहा कि चंद्र भूषण कुमार का प्रयास सार्थक है। पुस्तक में वर्णित तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे समाज को एक नई दिशा मिलेगी। मौके पर उपस्थित अन्य सभी व्यक्तियों ने भी इस पुस्तक तथा लेखक के प्रयास की सराहना की । चंद्र भूषण कुमार जी द्वारा लिखित कहानियाँ बिभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ है भाभी जी घर है टीवी धारावाहिक से प्रेरित हो कर भैया जी है घर पर है लिखा ।

पुस्तक का सार क्या होता है जब किसी इंसान की चलती फिरती दुकान बंद हो जाती है और वह घर आकर चौबीस घंटे बैठ जाता है भैया जी है घर पर है का मूलभाव यही है अत्यंत मनोरंजक चरित्र है भैया और साथ में उनकी जीवन संगनी यानि भाभी जी आज की जीवन शैली , समाज में हो रहे उठा पटक पर केंद्रित है। मौके पर उप महापौर अविनाश कुमार, संजय त्यागी, टिंकू तापड़िया, मंतोष ठाकुर, सुबोध कुमार, उमेश शर्मा, गायत्री देवी, ललित किशोर, विकास कुमार, राजेश बरनवाल, अलक प्रसाद राहुल कृष्णा मौजूद थे ।





Leave a Reply