BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: रिजर्वेशन काउंटर से बिना रिफंड लिए लौट रहे यात्री, जानें कारण…

आरक्षण काउंटर पर शुक्रवार को 20 लाख रुपये खत्म होने से यात्रियों की टिकट वापसी रुक गई। इससे कई यात्री मायूस हो गए और रेलवे को कोसते रहे। वहीं, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक व मुख्य पर्यवेक्षक ने रुपये खत्म होने की मंडल के वरीय अधिकारी को सूचना दी। इसके बाद राशि भेजने का आग्रह किया। लेकिन, सोनपुर मंडल के अधिकारी ने राशि भेजने में कोई दिलचस्पी नहीं ली।जानकारी के अनुसार 25 मई को सोनपुर मंडल से टिकट वापसी करने के लिए आरक्षण कार्यालय को 20 लाख रुपये उपलब्ध कराए गए थे। पहले दिन आठ लाख व दूसरे दिन 12 लाख रुपये के टिकट वापस किए गए। इसके बाद राशि नहीं होने से छोटी राशि वाले एक-दो यात्री का टिकट वापस कर काम बंद कर दिया गया।

इस पर पहुंचे यात्री बिना टिकट वापसी के ही लौटने को मजबूर हो गए। कहा कि काउंटर पर राशि नहीं होने की सूचना दी जा रही है। शनिवार को आने का आग्रह किया। इन दिनों यात्रियों को जंक्शन तक आना काफी मुश्किल है। ऐसे में बिना काम हुए लौटना परेशानी बढ़ा रहा है।

कई घंटे विलंब से पहुंची छह श्रमिक स्पेशल ट्रेनें : छह श्रमिक स्पेशल ट्रेनें शुक्रवार को कई घंटे विलंब से मुजफ्फरपुर जंक्शन पर पहुंचीं।

त्रिभुलर से आने वाली 06120 श्रमिक स्पेशल ट्रेन को 27 मई की दोपहर तीन बजे मुजफ्फरपुर पहुंचना था। यह ट्रेन 28 मई की रात 12 बजे पहुंची। जयपुर से मुजफ्फरपुर आने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन 27 मई को दोपहर 11 बजे के बजाए 28 मई की रात दो बजे आई। 28 मई को सुबह दस बजे लुधियाना से मुजफ्फरपुर आने की जगह उक्त श्रमिक एक्सप्रेस 28 मई को शाम चार बजे पहुंची। इसके साथ फरीदाबाद व लुधियाना से आने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेन भी 12 घंटे विलंब से आई। इससे प्रवासी काफी परेशान रहे। प्रवासियों ने कहा कि सफर के दौरान मदद के लिए कोई नहीं आया।

Input: Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.