मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड के भीखनपुर पंचायत के रसूलपुर शालीम टोला में अचानक कम्यूनिटी ट्रांसफर के कारण कई कोरोना पॉजिटिव के मामले प्रकाश में आए हैं।इसे देखते हुए जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया था कि कंटेंटमेंट जोन बनाने के मद्देनजर वे सिविल सर्जन और अधीक्षक एसकेएमसीएच से विमर्श करते हुए इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
इस क्रम में रसूलपुर शालीम टोला को कंटेंटमेंट जोन बनाया गया है। इसके 500 गज की परिधि में सीलिंग की कार्रवाई सुनिश्चित कर दी गई है। आवश्यक माइकिंग भी की गई है ।राउंड द क्लॉक पुलिस पदाधिकारियों एवं द’ण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गई है।

कल से संबंधित क्षेत्र में मेडिकल टीम द्वारा प्रत्येक घर को विजिट करते हुए सैंपलिंग का कार्य किया जाएगा ।आगे आने वाले दिनों में प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे।


Input: The Bihar News



Leave a Reply