BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

SKMCH के एक और कर्मी को हुआ कोरोना, आज पॉजिटिव पाए सभी 6 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री जाने..

मुजफ्फरपुर में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ते ही जा रहा है आज मुजफ्फरपुर जिले में 6 और कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं ।इस तरह से पॉजिटिव मरीजों की संख्या जिले में 60 हो चुकी है।जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी ने बताया कि आज पाए गए मरीजों में से दो मीनापुर, दो मड़वन एक मुसहरी और एक एसकेएमसीएच के कर्मी है। मीनापुर ,मड़वन एवं मुशहरी से संबंधित मरीज अपने कोरनटाइन केंद्रों में थे। मीनापुर का एक मरीज महाराष्ट्र से और एक तेलंगाना से आया था जबकि मड़वन का एक मरीज उत्तर प्रदेश से आया है।

वहीं मुशहरी का मरीज दिल्ली से आया है।मड़वन के दूसरे मरीज का डिटेल्स अभी प्राप्त नहीं हुआ है।सभी छह पॉजिटिव पाए गए मरीजों को कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट किया जा रहा है जहां मेडिकल टीम द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत उनका इलाज किया जाएगा। उनके क्लोज कॉन्टैक्ट की जानकारी प्राप्त की जा रही है। राहत की बात यह है कि कूल पॉजिटिव पाए गए 60 मरीजों में से 30 को आइसोलेशन सेंटर से डिस्चार्ज कर दिया गया है और वे स्वस्थ होकर अपने घर चले गए हैं

Input : The Bihar News

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.