BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

MUZAFFARPUR: जंक्शन पर प्रवासियों ने खाद्य पदार्थ के पैकेट लू’टे, मची अफ’रातफरी…

जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या चार पर शुक्रवार को श्रमिक स्पेशल ट्रेन के प्रवासियों ने ठेला पर लदे खाद्य पदार्थ के पैकेट लू’ट लिए। इससे अ’फरातफरी मच गई। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के सदस्यों व वाणिज्य विभाग के कर्मियों ने प्रवासियों को शांत कराने की कोशिश की। तब तक प्रवासियों ने एक ठेले पर लदे पांच सौ से अधिक पैकेट लू’ट लिए। साथ ही स्टॉल के बगल में रखीं पानी की बोतलें लू’टने की कोशिश की। लेकिन, वेंडरों ने उन्हें लेने नहीं दिया। सोनपुर मंडल के सीनियर डीसीएम के आदेश पर प्लेटफॉर्म संख्या चार पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के मंडल मंत्री, अन्य सदस्यों, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक और अन्य कर्मी 1500 प्रवासियों के लिए चार ठेले पर बिस्किट, पानी की बोतल, छोटा दूध का पैकेट लेकर पहुंचे।

इसी बीच मुंबई से दरभंगा जाने वाली 01833 श्रमिक स्पेशल ट्रेन रुकी। प्रवासियों ने खाद्य पदार्थ को देख ट्रेन से कूद गए और पैकेट लूट लिए। कर्मियों ने उन्हें शांत कराया। इसके बाद दोबारा ट्रेन में बैठे सभी प्रवासियों को एक-एक कर पैकेट दिए। सूचना पर रेल पुलिस की टीम भी पहुंची और सामग्री वितरण में मदद की। प्रवासियों ने कर्मियों से कहा कि दो दिनों से भूखे हैं। खाना व पानी नहीं मिलने से गर्मी में आफत है। पानी की बोतल देखकर लोग टूट पड़े।

एसएसबी टीम ने प्रवासियों के बीच बांटा भोजन व फल : जंक्शन पर शुक्रवार को एसएसबी के 32 वाहिनी के उप कमाडेट अतुल कुमार जोशी के नेतृत्व में श्रमिक स्पेशल ट्रेन के प्रवासियों के बीच फल व भोजन का पैकेट का वितरण किया। इस दौरान प्रत्येक कोच में घूम घूम कर प्रवासियों को पैकेट दिया। करीब 1200 प्रवासियों को उपलब्ध कराया गया। इस मौके पर सहायक कमांडेट राम भवन यादव, आलोक कुमार, उप निरीक्षक भारत भूषण, उत्कर्ष भूषण, आरपीएफ एसआई रामक्षत्री यादव ने टीम शामिल थे।

Input: Jagran

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.