Breaking NewsNational

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की छोटी बहन प्रकाश कौर का दे’हांत

शहीद ए आज़म भगत सिंह  की बहन का देहांत.!

शेरे_हिंदुस्तान सरदार भगत सिंह की छोटी बहन प्रकाश कौर 96 वर्ष की आयु में कल अपने भाई के जन्मदिन पर देहांत हो गई।
प्रकाश के निध’न से पंजाब के होशियारपुर में उनके परिवार में शो’क की लह’र है।।
उनके दामाद हरभजन सिंह दत्त पंजाब के होशियारपुर के नजदीक रहते हैं। हाल के वर्षो में प्रकाश ने अपने दामाद के भाई कुलजीत सिंह दत्त की फर्जी पुलिस मु’ठभे’ड़ में ह’त्या के मामले को उठाया था। घट’ना में शामिल पुलिस अधिकारियों को एक अदालत ने साल की शुरुआत में दो’षी ठहराया था, यह महज संयोग ही है कि 28 सितंबर को भगत सिंह की 107वीं जयंती के दिन ही प्रकाश का निधन हो गया।


भगत सिंह को 23 मार्च, 1931 को लाहौर में फां’सी दे दी गई थी, आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने फेसबुक अकाउंट में दिवंगत प्रकाश कौर को श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा है कि विदा वीरांगना बहन ! आप ने अपनी राखी हमारी आजादी के हवन कुण्ड में समर्पित कर दी, हम एक समाचार तक आप पर न दिखा पाये ! लग लिए शहीदों की चिताओं पर मेले ! नाचो देशभक्तो.!
मनीष_सिसोदिया ने टवीट किया है कि प्रकाश कौर, शहीद भगत सिंह की सगी छोटी बहन थीं।
यह भी इत्तफाक है कि अपने भाई के जन्म दिन पर ही उन्होंने अंतिम सांस ली,
कल रात ही शहीद के जन्मदिवस पर उनसे और उनके पूरे परिवार से बात कर आशीर्वाद लिया था

संवाद सूत्र : राम शरणागत मिश्र जानीपुर से

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.