BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर के कई इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली, देखिए पूरी लिस्ट

मड़वन पावर स्टेशन में मेंटेनेंस को लेकर शनिवार से तीन जून तक प्रतिदिन इलाके की बिजली चार घंटे बंद रहेगी। कार्यपालक अभियंता छविंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मड़वन पावर स्टेशन में तकनीकी कार्य होगा। गर्मी में पानी आदि की परेशानी को देखते हुए सुबह सात से सुबह 11 बजे तक ही बिजली बंद की जाएगी । इसके अलावा एसकेएमसीएच प्रशाखा में 11 केवीए उमानगर फीडर में तकनीकी कार्य को लेकर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली बाधित रहेगी। बेला पावर स्टेशन इलाके में बेला टाउन फीडर की बिजली सुबह 10 से शाम पांच बजे तक, भगवानपुर पावर स्टेशन एरिया के दामोदरपुर सेक्शन में उपमन्यू स्कूल लेन एवं मोहम्मदपुर में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक, खबड़ा पावर स्टेशन के रामदयालु नगर सब डिविजन एरिया में सुबह 9 से शाम पांच बजे तक तथा एमआइटी पावर स्टेशन क्षेत्र में बैरिया से लेकर राहुल नगर तक तथा सिकंदरपुर पावर स्टेशन एरिया में सिकंदरपुर स्टेडियम से लेकर बालूघाट रोड क्रॉस तक की बिजली सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।

छाए रहे बादल, उमस से परेशानी : जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शुक्रवार को तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहती रही। हालांकि, उमस के चलते लोग परेशान रहे। मौसम विज्ञान केंद्र के मेघदूत ऐप के अनुसार शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को तापमान में दो डिग्री की वृद्धि का अनुमान है। हालांकि, कुछ इलाकों में आंधी-पानी का भी पूर्वानुमान है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.