बीजीएच मे डीएम्एफटी के राशि से कोविड-19 जाँच के लिए बोकारो विधायक ने स्वास्थ सचिव को लिखा पत्र ॥
बोकारो : बीजीएच (बोकारो जनरल अस्पताल) बोकारो में डी एम् एफ टी के राशि से कोविड-19 जाँच केन्द्र स्थापित करने के लिए आवश्यक उपकरण व संसाधन क्रय करने हेतु बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने बोकारो उपायुक्त श्री मुकेश कुमार को पत्र लिखकर व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी से दूरभाष के माध्यम से वार्ता किया, उपायुक्त व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग प्रधान सचिव ने सकरात्मक पहल करने का भरोषा दिया ज्ञात हो कि वैश्विक महामा’री कोविड-19 का संक्र’मण तेजी से फैलने के कारण प्रतिदिन प्रवासी मजदूरों एवं छात्रों के आवागमन से कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

ऐसी स्थिति में पूरे वैश्विक स्तर पर इस बिमारी को नियंत्रण करने के लिए जो तरीका अपनाया जा रहा है, उसमें से एक बड़े पैमाने पर लोगों की जाँच करना भी है। बोकारो जिला की आबादी लगभग 25 लाख है, परन्तु यहाँ कोविड-19 जाँच केन्द्र की सुविधा नहीं है। बोकारो इस्पात प्रबंधन, बोकारो जनरल अस्तपाल में कोविड-19 जाँच केन्द्र की स्थापना हेतु समुचित स्थान उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। अतः इस जाँच केन्द्र की स्थापना के लिए सभी उपकरण सहित अन्य संसाधनों का क्रय डी एम् एफ टी से कर शीघ्र कोविड-19 का जाँच बोकारो में शुरू करने की आवश्यकता है उपायुक्त बोकारो मुकेश कुमार व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने सकरात्मक पहल करने के प्रति गंभीर है



Leave a Reply