BIHARBreaking NewsPATNASTATE

सरकार ने लॉकडाउन के समय का दु’रुपयोग किया: पप्पू यादव

जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मधेपुरा के पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा कि, “तीन महीने के बाद भी कोरोना वायरस से सं’क्रमित मरीजों के इलाज के लिए अच्छी व्यवस्था नहीं हो पाई है. केंद्र और राज्य सरकार ने लॉकडाउन का दुरुपयोग किया और अब इसका खामियाजा आम जनता हो भुगतना पड़ रहा है.”

आगे उन्होंने कहा कि, “कोरोना वायरस के मामले रोज़ तेजी से बढ़ते जा रहे है. क्या यही तैयारी की है सरकार ने? कोविड अस्पताल एनएमसीएच में बायोमेडिकल अपशिष्ट पदार्थो को खुले में फेंक दिया जा रहा है. ऐसे कोरोना खत्म नहीं होगा और बढ़ेगा.”

शुक्रवार को भी पप्पू यादव ने हर रोज़ की तरह अपने आवास पर जरूरतमंदों के बीच सूखा राशन और नगद पैसे बांटे. एक महिला ने बताया कि, “मेरे घर में खाने के लिए कुछ भी नहीं है और न ही पैसे है. लॉकडाउन के बाद से ही मेरा पूरा परिवार परेशान हैं. मैंने किसी से सुना कि पप्पू यादव जी रोज राशन बांटते है तो आज मैं इनके पास आई. पप्पू यादव जी ने मुझे राशन भी दिया और पैसे भी दिए.”

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए जाप अध्यक्ष ने कहा कि, “इस संकटकाल में जब पूरा देश परेशान है तो नीतीश कुमार जी चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं. वो सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके राज्य की जनता का डाटा इकट्ठा करवा रहे है. ताकि इसका फायदा चुनाव के लिए रणनीति बनाने में हो सके.”

हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष राजीव बिंदल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, “ऐसे समय में जब लोग जीवन और मृत्यु से लड़ रहे हैं. वैसे में भाजपा के नेता घोटाला करने में व्यस्त हैं. हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष ने घूस मांगने के आरोप के बाद इस्तीफा दिया. प्रधानमंत्री जी ये क्या हो रहा है.”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.