BIHARBreaking NewsPATNASTATE

गोपालगंज कैंसिल अब विधानसभा जा रहे हैं तेजस्वी, अध्यक्ष विजय चौधरी से करेंगे मुलाकात

पटना : गोपालगंज में ट्रिपल मर्डर कांड के बाद पटना में राजनीतिक बवाल के बीच अब तेजस्वी यादव 3 लोगों के साथ विधानसभा अध्यक्ष से मिलने जा रहे हैं.प्रशासन ने जब तेजस्वी को गोपालगंज जाने की इजाजत नहीं दी तो वो अंत में विधानसभा अध्यक्ष से फोन पर बात की वो उनसे मिलना चाहते हैं.

तेजस्वी यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी कहा कि आप लोग हमें विधानसभा तक जाने दीजिए. हम विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर स्पेशल सत्र बुलाने की मांग करना चाहते हैं.राबड़ी आवास के बाहर घंटों हिल हुज्जत के बाद बीच प्रशासन ने बीच का रास्ता निकाला है और  तेजस्वी यादव को विधानसभा जाने की इजाजत दे दी है.

आपको बता दें कि तेजस्वी यादव आज अपने विधायकों के साथ गोपालगंज जाना चाहते थे लेकिन पटना प्रशासन ने लॉकडाउन का हवाला देते हुए गोपालगंज जाने की अनुमति नहीं दी. इसके बाद राबड़ी आवास के बार हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. तेजस्वी यादव अपनी गाड़ी में बैठकर राबड़ी आवास से बाहर निकलने लगे लेकिन प्रशासन ने उनकी गाड़ी गेट पर ही रोक दी. जिसके बाद राजद विधायकों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.