BIHARBreaking NewsSTATE

शादी से एक दिन पहले दो सगी बहनें निकली कोरोना पॉजिटिव, रिपोर्ट आते ही शादी हुई कैंसिल

दो सगी बहनों की एक साथ शादी होने वाली थी, लेकिन शादी से एक दिन पहले ही दोनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई. जिसके बाद हड़’कंप मच गया. दोनों की शादी कैंसिल हो गई है. यह मा’मला मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ का है.

दोनों बहनों को किया गया भ’र्ती

दोनों बहनों की रिपोर्ट पॉजिटिव होने के बाद दोनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. परिवार के बाकी सदस्यों को भी क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है. दोनों बहने दिल्ली में रहती थी. दोनों शादी को लेकर घर पहुंची थी. बड़ी बहन नर्स है तो छोटी ब्यूटी पार्लर चलाती है. आज ही दोनों की शादी होने वाली थी.

तीसरी बहन भी निकली पॉजिटिव

बताया जा रहा है कि तीन बहनें दिल्ली में रहती थी. तीनों 20 मई को दिल्ली से आई थी. जिसके बाद तीनों को एक हॉस्टल में क्वॉरेंटाइन किया गया था. एक सप्ताह में तीनों बहनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई . एक बहन की शादी ग्वालियर तो दूसरी की रूपगंज गांव में होने वाले वाली थी. लेकिन कोरोना ने शादी को कैंसिल करा दिया.


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.