DELHI : लोगों का भविष्य बताने वाले दाती महाराज को दिल्ली पुलिस ने गि’रफ्तार कर लिया है। दाती महाराज पर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का आ’रोप लगा है। आपको बता दें कि उनकी कुछ वीडियो और तस्वीरें सामने आई थी जिसमें दाती महाराज शनि देव मंदिर के अंदर पूजा अर्चना करते दिख रहे थे।
दिल्ली पुलिस ने लॉकडाउन तो’ड़ने के आ’रोप में दाती महाराज को पहले गि’रफ्तार किया और फिर बाद में उन्हें जमानत पर रिहा भी कर दिया गया। दाती महाराज शनि देव मंदिर में कुछ भक्तों के साथ पूजा अर्चना करने पहुंचे थे और इस दौरान कुछ लोग बिना मास्क लगाए मौजूद थे। पूजा अर्चना के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल नहीं रखा गया। पुलिस ने इस मामले को गं’भीरता से लेते हुए दाती महाराज के खि’लाफ केस दर्ज किया था लेकिन जिन धाराओं का इस्तेमाल किया गया जमानती थीं लिहाजा पुलिस ने उनको जमानत पर छोड़ दिया है।

दाती महाराज के खि’लाफ आईपीसी की धारा 188/34, डीडीएमए अधिनियम 54b और महामारी रोग अधिनियम की धारा 3 के तहत केस दर्ज किया गया था। यह सभी मामले मैदान गढ़ी पुलिस थाने में दर्ज कराए गए हैं। फिलहाल उन्हें जमानत मिल गई है लेकिन इस मामले में आगे कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।





Leave a Reply