BIHARBreaking NewsSTATE

मौसम विभाग ने तेज आंधी और बारिश को लेकर किया अ’लर्ट, बिहार के इन जिलों में व’ज्रपात की भी संभावना

PATNA: मौसम विभाग ने तेज आंधी और बारिश को लेकर कई जिलों को लेकर अ’लर्ट जारी किया है. यही नहीं इन जिलों में वज्र’पात की भी संभावना है.

6 जिलों को लेकर अ’लर्ट

मौसम विभाग ने मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में बारिश के साथ व’ज्रपात की और तेज आंधी की संभावना है. ऐसे में लोग बिना जरूरी न हो तो घर से नहीं निकले. घर में ही सुरक्षित रहे.

चल रही है तेज हवा

बंगाल की खाड़ी की हवा में आई रफ्तार ने और पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल असम होते हुए नागालैंड तक बनी टर्फ लाइन ने बुधवार को पूरे प्रदेश को अपने दायरे में ले लिया. जिसकी वजह से पूरे प्रदेश में अगले 48 घंटे में बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी बिहार में अच्छी बारिश एवं बिहार के अन्य जिलों में कई जगह छिटपुट बारिश हो सकती है. फिलहाल बंगाल की खाड़ी से 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की चाल से चली हवा की वजह से बुधवार को पूरे प्रदेश के तापमान में  8 डिग्री सेल्सियस की गि’रावट दर्ज की गई.

हालात यह रहे कि पटना और भागलपुर में मंगलवार की तुलना में बुधवार को तापमान में करीब 10 डिग्री और गया में 9 डिग्री सेल्सियस की गि’रावट दर्ज की गई. वहीं  दक्षिणी-पश्चिमी बिहार में बुधवार को भयंकर लू नहीं चली.  पटना में बुधवार को उच्चतम तापमान 32.4 डिग्री, गया का अधिकतम तापमान 37 डिग्री , भागलपुर का 29.9 और  पूर्णिया का 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इस तरह से पूरे प्रदेश में सामान्य से कम तापमान दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.