BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: मां के क’फन के साथ खेलते हुए बच्चे के वीडियो की ये है सच्चाई…

बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर अपनी मृ’तक मां के क’फन के साथ एक मासूम बच्चे का खेलते हुए वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार की ओर से जो वीडियो ट्वीट किया गया है, उसकी सच्चाई कुछ अलग है.घ’टना 25 मई की मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन की है. जब श्रमिक एक्सप्रेस में सवार होकर एक प्रवासी महिला मुजफ्फरपुर लौट रही थी और यात्रा के दौरान ही उसकी मौ’त हो गई. यह प्रवासी महिला अहमदाबाद से बिहार वापस लौट रहे थी. कटिहार जिले की रहने वाली मृ’तक महिला अहमदाबाद से श्रमिक एक्सप्रेस में अपने बहन और जीजा के साथ मुजफ्फरपुर पहुंची थी. हालांकि रास्ते में महिला की मौ’त हो गई थी.

मुजफ्फरपुर प्रशासन को जैसे ही इस पूरे घट’ना की जानकारी मिली तो तुरंत ही पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची और महिला के श’व को क’ब्जे में लेकर पोस्टमा’र्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि महिला अहमदाबाद से मधुबनी जाने के लिए अपने रिश्तेदारों के साथ श्रमिक एक्सप्रेस से आ रही थी और उसी दौरान रास्ते में उसकी मौ’त हो गई.मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर प्रशासन ने मृ’तक महिला के के श’व को उतारा और उस को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृ’तक महिला के जीजा ने कहा, ‘अचानक से मेरी साली की ट्रेन में मौ’त हो गई. ट्रेन में हम लोगों को खाने और पीने की कोई भी दि’क्कत नहीं हुई.’ हालांकि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि 4 दिन तक ट्रेन में भूखे प्यासे सफर करने के कारण महिला की मौ’त हो गई है.

ट्वीट में क्या लिखा?

संजय यादव ने ट्वीट करके लिखा, ‘छोटे बच्चों को नहीं मालूम कि जिस चादर के साथ वह खेल रहा है वह हमेशा के लिए मौत में गहरी नींद सो चुकी उसकी मां का कफन है. 4 दिन तक ट्रेन में भूखे प्यासे रहने के कारण इस मां की मौत हो गई. ट्रेनों में हुई इन मौ’तों का जिम्मेदार कौन है?’

Input: Aajtak

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.