BIHARBreaking NewsSTATE

राजस्थान की सरकार ने जब ट्रेन का किराया देने से हाथ खड़ा किया तो बिहार ने किया 1 करोड़ का भुगतान- उपमुख्यमंत्री

पटना 27.05.2020

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राजस्थान की सरकार ने जब कोटा में फंसे 18 हजार बिहारी छात्रों के ट्रेन का किराया देने से हाथ खड़ा कर दिया तब बिहार ने करीब एक करोड़ का भुगतान कर 16 विशेष ट्रेन के जरिए सभी वापस लाया। इन छात्रों को वापस लाने के लिए कांग्रेस और राजद के लोगों ने 3 हजार बसें व 500 ट्रेन देने का थोथा वायदा किया, मगर जब छात्रों को लाने की बारी आई तो वे लापता हो गए। अगर राजद-कांग्रेस के लोगों में नैतिकता बची हो तो उन्हें छात्रों को लाने से बच गई राशि को मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करा देना चाहिए।


श्री मोदी ने कहा कि 1200 विशेष श्रमिक ट्रेन के जरिए अब तक 15 लाख से ज्यादा प्रवासी बिहार आ चुके हैं। राजस्थान के कोटा से आने वाली ट्रेन के अलावा किसी भी अन्य दूसरे राज्यो से आने वाली ट्रेन के लिए बिहार सरकार को किराया जमा नहीं करना पड़ा है क्योंकि जहां से ट्रेन खुलती है, किराया की व्यवस्था करना उस राज्य की जिम्मेवारी है। राज्य सरकार का निर्णय है कि जिन श्रमिकों को किराया देना पड़ा है, क्वरेंटाइन के बाद उन्हें उसका भुगतान किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि 1200 किमी.दूर कोटा में फंसे 18 हजार छात्रों को लाने के लिए करीब 750 बसों की जरूरत पड़ती और उन्हें कम से कम 4 दिन की परेशानी भरा सफर करना पड़ता। मगर राज्य सरकार की पहल पर केन्द्र से मिली विशेष ट्रेन के जरिए महज 17-18 घंटे में सकुशल अपने घर आए छात्रों व उनके अभिभावकों की खुशी राजद और कांग्रेस को देखी नहीं जा रही है।


कोटा के छात्रों को झांसा देने वाली कांग्रेस अपने नेता राहुल गांधी को खुश करने के लिए उनके संसदीय क्षेत्र के लोगों को केरल भेजने के लिए 3 बसों का किराया चुकाया। बिहारियों की सहायता के लिए फर्जी टाॅल फ्री नम्बर जारी करने वाली कांग्रेस को बताना चाहिए अब तक उसने कितने बिहारियों को लाने का खर्च उठाया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.