BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर: अस्पताल के सभी मरीजों और कर्मचारियों पर मंडरा रहा कोरोना का ख’तरा, DM ने दिए जांच के आदेश

सिविल सर्जन, मुजफ्फरपुर ने बुद्धम अस्पताल ,एनएच- 57 एसकेएमसीएच के नजदीक भीखनपुरा ,मुजफ्फरपुर के प्रबंधक को जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में निर्देशित किया है कि अपने अस्पताल में 17 मई से इलाजरत एवं चिकित्सीय सुविधा प्राप्त करने वाले सभी मरीजों एवं कार्यरत सभी कर्मियों का कोरोना टेस्ट कराना सुनिश्चित करें।।

सिविल सर्जन ने प्रबंधक बुद्धम अस्पताल को निर्देश देते हुए कहा है कि उक्त संस्थान में कार्यरत कई कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजीटिव पाया गया है। अतः उक्त अस्पताल में 17 मई से भर्ती सभी मरीज एवं संस्थान में कार्यरत सभी कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया जाना आवश्यक है।साथ ही बुद्धम अस्पताल संस्थान को पूर्ण रूप से सैनिटाइज भी किया जाना है। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में सिविल सर्जन द्वारा प्रबंधक ,बुद्धम अस्पताल को निर्देशित किया गया है कि उन सभी व्यक्तियों की लाइन लिस्ट एवं सभी कर्मियों की सूची अविलंब उपलब्ध कराते हुए अपने संस्थान को भी सेनिटाइज कराना सुनिश्चित करें ।

साथ ही कोरोना टेस्ट का रिपोर्ट आने तक सभी मरीज एवं कर्मचारियों को अपने संस्थान में ही कोरोनटाइन रखेंगे।
अगले आदेश तक कोई भी नया मरीज अपने संस्थान में भर्ती नहीं करना होगा। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि यदि निर्देश का पालन करने में कोताही बरती जाएगी तो महामारी अधिनियम के तहत कार्र’वाई भी की जा सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.