Patna: बड़ी खबर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से आ रही है जहां मेट्रिक का रिजल्ट कल जारी होने की जानकारी दी गई है.
मंगलवार दोपहर 10th का रिजल्ट जारी किया जाएगा. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट जारी करने को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. कल यानी मंगलवार को रिजल्ट जारी किया जाएगा.
अभ्यर्थी अपने परिणाम biharboardonline.bihar.gov.in या biharboard.ac.in पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इस साल, बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के लिए 15.29 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं. पिछले साल, 16.35 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे. 2019 में 80.73 प्रतिशत छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा पास की थी.

वेबसाइट्स की सूची जहां परिणाम देख सकते हैं
-Biharboardonline.bihar.gov.in
-Bsebresult.online
-Biharboard.online
bseb result biharboard result



Leave a Reply