BIHARBreaking NewsSTATE

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी ईद की बधाई, कहा- घरों में रहकर मनाएं त्योहार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों को ईद-उल- फितर की बधाई दी है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि भारत एक महान राष्ट्र है, जहां विभिन्न धर्मों के लोगों के बीच परस्पर सम्मान अनुकरणीय है। उन्होंने रविवार को कहा, ”मैं सभी लोगों को, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद की शुभकामनाएं देता हूं। ईद भाईचारे, प्रेम, शांति और सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है। हम सभी को समाज, राज्य और देश को आगे ले जाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।” उन्होंने लोगों से सामाजिक मेल-जोल से दूरी का पालन करते हुए घरों पर रहकर ही ईद मनाने की अपील की।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.