BIHARBreaking NewsSTATE

आज भी लाखों प्रवासियों की वापसी, 104 ट्रेनों से एक लाख 70 हजार लोग आएंगे बिहार…

PATNA : आज रविवार को भी रिकॉर्ड तोड़ प्रवासियों की वापसी होने वाली है। बिहार में 104 ट्रेनों से तकरीबन एक लाख 70 हजार लोग आज पहुंचने वाले हैं। इसके पहले शनिवार को 115 ट्रेनों से लगभग एक लाख 88 लोग आए थे।

रविवार को आने वाली विशेष ट्रेनों में सबसे अधिक 24 ट्रेनें गुजरात और 18 महाराष्ट्र से आएंगी। गुजरात से 39 हजार 600 और महाराष्ट्र से 29 हजार 700 लोग आएंगे। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश से सात, दिल्ली और पंजाब से पांच-पांच, हरियाणा और राजस्थान से चार-चार, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ से तीन-तीन, दो तमिलनाडु, एक-एक ट्रेन केरल और नागालैंड से आएंगी।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार ने बताया कि बड़ी संख्या में प्रवासी आ रहे हैं और सभी पदाधिकारी और कर्मी पूरी मेहनत से इसमें लगे हुए हैं। उन्होनें कहा कि अभी प्रखंड क्वारेंटीन सेंटरों की संख्या राज्य में 13हजार 825 है। जहां पर नौ लाख 68हजार 171 लोग रह रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.