MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : कोरोना वायरस के मद्देनजर लॉक डाउन के चौथे चरण के दौरान बिहार में संक्रमण दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने ले लिये तमाम कवायदे की जा रही हैं बावजूद कोरोना संक्रमण का मामला 2350 से अधिक पहुँच गया है.
बिहार में संक्रमितों और दूसरे राज्यों और जिलों से आ रहे प्रवासियों हेतु मुकम्मल व्यवस्था के लिये राज्य सरकार द्वारा अधिकारियों की तैनाती की गयी है. आपदा की इस घड़ी में प्रत्येक जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेवारी तय है, चाहे वह पुलिसकर्मी हो या सफाईकर्मी. राज्य सरकार और जिला प्रशासन के आदेश के बावजूद कुछ अधिकारी इस संकट की घड़ी में अपने कर्तव्य से विमुख हो जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं.
ऐसे अधिकारियों के खि’लाफ राज्य सरकार के आदेशानुसार जिला प्रशासन विभागीय कार्रवाई के साथ ही निलंबन और बर्खास्तगी की भी प्रक्रिया अपनाई जा रही है.

इसी क्रम में मुजफ्फरपुर जिले में इस सूची में मोतीपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी शामिल हैं, जिन्होंने कर्तव्य निर्वहन में उदासीन रवैया अपनाते हुए 12 दिनों से गायब बताये जा रहे हैं.
मामला प्रकाश में आने के बाद जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने निलंबन की
जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह ने कहा की अनाधिकृत ढंग से अपने कार्यालय और कर्तव्य से विमुख हो फरार पाए गए मोतीपुर बीडीओ संजय कुमार सिंह के खिलाफ विभागीय का’र्रवाई के साथ निलंबित करने की अनुशंसा की गयी है. डीएम ने कहा की
विभागीय कार्रवाई के साथ ही मोतीपुर बीडीओ के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुक’दमा भी दर्ज करने का आदेश दिया गया है.



Leave a Reply